रेलवे लाइन पर अज्ञात महिला का कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
रेलवे
के मेठ राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे गश्त
प्रसादपुर हाल्ट स्टेशन की ओर जा रहा था। नगर के पश्चिमी होम सिग्नल के आगे
किलोमीटर 228/1/2 के समीप रेलवे लाइन पर महिला के कटा शव देखा। इसकी सूचना
स्टेशन अधीक्षक को दी। रेलवे स्टेशन से मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को शव
पड़े होने की सूचना दी गई।
एसआई कुवंरपाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर
जांच की। उन्होंने बताया कि करीब 38 वर्षीय महिला का शव रेलवे लाइन पर पड़ा
था। उसका दायां हाथ और पैर कटा था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने
बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। शिनाख्त के
प्रयास किए जा रहे हैं।