फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे की धुन पर नहीं थिरक सकेंगे कांवड़ियों के जत्थे

Tue, 12 Jul 2016 11:43 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह में कांवड़ियों को इस बार भी यात्रा के दौरान डीजे की धुन का आनंद नहीं मिल सकेगा। शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारियों ने यात्रा के दौरान डीजे के प्रयोग पर पाबंदी लगाई है। आदेश को अमल में लाने के लिए जिला स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन

सावन माह बीस जुलाई से शुरू हो रहा है। जिले से हजारों की संख्या में कांवड़िये जत्थों के साथ रवाना होते है। इन जत्थों में कांवड़िये भक्ति गीतों की धुन सुनने के लिए डीजे सिस्टम वाहनों में लगाकर चलते है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में प्रदेश में सामने आए विवादों के बाद सख्ती की गई। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का हवाला देकर डीजे प्रयोग पर पाबंदी लगाई गई। इस बार भी डीजे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। अब पुलिस महकमे के अधिकारियों ने डीजे पर पाबंदी पर मोहर लगा दी है। कांवड़ यात्रा में डीजे का प्रयोग नहीं हो सकेगा। इस सिलसिले में डीजीपी का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने डीजे संचालकों पर सख्ती करना अभी से शुरू कर दी है। विवाद का स्थान कहीं भी हो, लेकिन जिस क्षेत्र से डीजे की बुकिंग रहेगी, उसी से संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सर्किल एवं थाना प्रभारी डीजीपी के आदेशानुसार सख्ती करने में जुट गए है। 

पांच-पांच लाख से होंगे पाबंद 
डीजे संचालकों को कानूनी शिकंजे में लेने के लिए थानावार सूची तैयार कराई जा रही है। जिसके बाद उनके एंप्लीफायर भी पुलिस जमा कराएगी। शादी, पार्टी के लिए उनको एंप्लीफायर दे दिया जाएगा। बाद में दोबारा पुलिस कब्जे में लेगी। इसके अलावा पांच-पांच लाख रुपये से डीजे कारोबारियों को मुचलका पाबंद किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे है। सर्किल अफसरों की निगरानी में कार्रवाई कराई जा रही है। पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई की एसपी मुनिराज, एएसपी विकास कुमार वैद्य लगातार मॉनीटरिंग करने में लगे है। 
विज्ञापन


मीटिंग कर दी जाएगी अंतिम चेतावनी
डीजे संचालक कानून तोड़ने के बजाए सहयोग करें, इसके लिए उनके साथ पुलिस महकमा बैठक करने की तैयारी कर रहा है। इस बैठक के दौरान उनको डीजीपी के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा अंतिम चेतावनी भी दी जाएगी। सभी बैठकें सर्किल अफसरों की अगुवाई में आयोजित की जाएगी। 
000
रविवार, सोमवार रहेगी सुरक्षा सख्त
डीजे पर पाबंदी के साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी होमवर्क पूरा किया जा रहा है। पुलिस को कावंड़ियों के रूट की पहले से स्थलीय जानकारी करने के लिए निर्देशित किया गया है। कांवड़ियों के आने वाले रास्ते में जिन स्थानों पर अंडे के ठेले, मांस की दुकानें है। उनको चिह्नित करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा रविवार और सोमवार के दिन इन दुकानों को बंद रखने का सख्त आदेश है। 
000
सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर डीजीपी से दिशा-निर्देश मिले है। जिसमें डीजे पर पाबंदी लगाई गई है। डीजे बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। अन्य पहलुओं को लेकर भी कार्रवाई जारी है। डीजे संचालकों पर मुचलका पाबंद कार्रवाई भी की जा रही है, जल्द बैठक की जायेगी। 
विज्ञापन

निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें