फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस के पास वकील पर हमला

Tue, 12 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट के बाद घटना की जानकारी देता अधिवक्ता आलम। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एसएसपी ऑफिस के पास एक अधिवक्ता पर हमला कर दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वकील को पीट रहे दो आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अधिवक्ता आलम ने बताया कि वह एक केस के सिलसिले में एसएसपी ऑफिस से निकल रहा था। तभी ऑफिस के दरवाजे पर नसीम और सरमुद्दीन ने केस की पैरवी करने पर मारपीट शुरू कर दी। अधिवक्ता आलम जख्मी हो गए।

सूचना पर पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। वहीं गुलावठी थाना क्षेत्र के चिड़ावक गांव निवासी नसीम पुत्र ग्यासुद्दीन ने बताया कि 11 जुलाई 2016 की शाम करीब आठ बजे गांव से गुलावठी जाते समय अधिवक्ता आलम के परिवार के कुछ लोगों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


चलते होंठ पर कई टांके आए हैं। थाना पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर एसएसपी को शिकायती पत्र देने भाई सरमुद्दीन के साथ एसएसपी ऑफिस आया था। ऑफिस के बाहर ही अधिवक्ता आलम ने अपने कुछ साथियों के साथ रोक लिया और मारपीट कर दी। दोनों ने खुद को निर्दोष बताया है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें