फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप

Thu, 11 Jun 2015 11:35 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शेरमोहम्मद निवासी इमरान ने छह माह पहले अपनी पत्नी शाहीन को तलाक दे दिया था। आरोप है कि दोबारा शाहीन को अपने प्रेमजाल में फंसाकर चोरी छिपे उससे निकाह कर लिया। बुधवार को इमरान से मिलकर जब शाहीन अपने घर पहुंची तो उसकी हालत खराब थी। घरवाले उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई रज्जन खां ने इमरान पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली पुलिस ने भाई की तहरीर पर इमरान समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 328 और 304 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रज्जन खां ने बताया कि बहन शाहीन का निकाह 15 फरवरी 14 को मोहल्ले के इमरान के साथ हुआ था। एक लाख रुपये और एसी की मांग को लेकर पति व ससुराल वाले बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जुलाई 14 में मांग पूरी न होने पर इमरान ने शाहीन को तलाक दे दिया। चार माह पहले इमरान ने पूरनपुर की एक युवती से निकाह कर लिया। शाहीन इमरान से काफी प्रेम करती थी। वह उसके साथ रहना भी चाहती थी।
इसका फायदा उठाते हुए इमरान ने बहन को मोबाइल पर कॉल कर अपने झांसे में ले लिया और दो महीने पहले गुपचुप तरीके से उसके साथ भी निकाह कर लिया। इमरान उसे अक्सर फोन कर मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त के घर बुलाता था। बुधवार को भी उसे इमरान ने दोस्त के घर बुलाया था। शाम को बहन जब इमरान के दोस्त के घर से निकली तो उसकी हालत खराब थी। उसे उल्टियां हो रहीं थीं। घर पहुंची बहन ने इमरान आदि पर जबरन जहर खिलाने की बात बताई।
विज्ञापन

हालत खराब होने पर घरवाले उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार के लोग शव घर ले आए। मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कार्यवाहक कोतवाल पीके दूबे ने बताया कि भाई रज्जन खां की ओर से इमरान, उसके पिता शफी अहमद, मां, दो भाइयों रिजवान व रिहान के के खिलाफ धारा 328 व 304 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें