फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे युवती से छह साल तक रेप

Fri, 12 Feb 2016 11:19 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक ने एक युवती से छह वर्षों तक दुराचार किया। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी समेत छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने बताया कि छह वर्ष पूर्व बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव घुरीपट्टी निवासी गौरव गंगवार ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था और शादी का झांसा देकर उससे पूरे छह वर्षों तक दुराचार करता रहा। करीब एक माह पूर्व जब युवती ने गौरव पर शादी करने का दबाव  बनाया तो उसने बात अपने घरवालों पर टाल दी। युवती ने अपने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद युवती के घरवालों ने जब युवक और उसके घरवालों पर शादी का दबाव बनाया तो वे लोग शादी में एक कार और पांच लाख की नगदी मांगने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सभी प्रयास विफल हो गए। इसी बीच मामले की नामजद तहरीर कोतवाली में दी गई। कोतवाली पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर मामले की शिकायत एसपी अनिल कुमार सिंह से की गई। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दुराचार और दहेज उत्पीड़न के आरोप में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट में थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव घुरी पट्टी निवासी गौरव गंगवार, उसके भाई कपिल कुमार, तीसरे भाई अमित कुमार, चौथे भाई कौशल कुमार, राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी जयंती देवी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें