रेलिंग विहीन पुलिया के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
मुझा सड़क पर पुलिया की रेलिंग न होने के विरोध में पुलिया के पास एकत्र हुए राहगीरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिया की शीघ्र रेलिंग न बनने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क पर गांव लोहरपुरा के पास छोटी नहर की पुलिया है। पुलिया की कई माह पहले रेलिंग टूट गई थी। तब से रेलिंग निर्माण नहीं कराया गया। रेलिंग निर्माण को लेकर अफसरों को पत्र भी भेजे गए। पुलिया की रेलिंग न होने से पुलिया हादसे को दावत दे रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इसी मार्ग पर अर्जुनपुर गुरुद्वारा के पास दूसरी पुलिया की भी एक तरफ की रेलिंग नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिया की रेलिंग बनवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शिवकुमार सिंह, सरवन सिंह, जोधा सिंह, अंग्रेज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, पंडित जसविंदर कुमार, प्रेम सिंह, राहुल सिंह, संदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, कुलवीर सिंह, लवप्रीत सिंह, सगीर अहमद आदि थे।