फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में उत्तराखंड के दो युवक गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/हजारा।
विज्ञापन
gun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- दो तमंचे, चार कारतूस बरामद, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- राधवपुरी गांव में पंचायत के दौरान की गई थी फायरिंग
पशु चोरी के एक मामले में राधवपुरी गांव में हो रही पंचायत के दौरान फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान किया है। 
विज्ञापन

हजारा क्षेत्र के राधवपुरी गांव में तीन माह पूर्व हुए पशु चोरी के एक मामले में शुक्रवार रात को पंचायत बुलाई गई थी। इसमें आरोपी पक्ष की ओर से एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। दूसरे दिन मामले में कानूनी कार्रवाई हुई है। छानबीन के दौरान पुलिस के सामने राधवपुरी गांव के गज्जन सिंह का नाम फायरिंग को लेकर प्रकाश में आया। शनिवार देर रात पुलिस ने गज्जन की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी। इसमें वह तो हत्थे नहीं चढ़ सका, लेकिन उसके मकान से उत्तराखंड के दो युवक धरे गए। पूछने पर दोनों ने अपना नाम उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र के रसोइयापुर निवासी सतपाल और बाजपुर क्षेत्र के ईटउआ निवासी तरसेम सिंह बताया। तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस ने दो 315 बोर के तमंचे, चार कारतूस बरामद किए। दोनों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। एसओ हजारा जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि फायरिंग मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर चालान कर दिया गया है। मामले में गज्जन सिंह का नाम भी प्रकाश में आया है। इसको लेकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें