फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा समेत दो किशोरियों से हुई छेड़छाड़

Sat, 31 Oct 2015 11:13 PM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही 14 वर्षीय छात्रा को गांव के ही एक युवक ने झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। दूसरी घटना में दो युवकों ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि वह ललौरीखेड़ा के पास स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार को ललौरीखेड़ा से पैदल घर आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से गांव का ही सुधीर पाल सिंह बाइक लेकर आ गया। आरोपी सुधीर ने उससे कहा कि खेत में काम कर रहे तुम्हारे पिता ने तुम्हे बुलाया है। झांसे में आकर वह उसकी बाइक पर बैठ गई।

छात्रा के मुताबिक सुधीर कुमार सिंह ने बाइक मोड़ दी और उसे सूनसान रास्ते पर ले जाने लगा। जब उसने कहा कि इधर खेत नहीं है? कहां ले जा रहे हो? इस पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग जब दौड़े तो आरोपी उसे बाइक से उतारकर भाग निकला।
विज्ञापन


दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र में हुई। एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह दूसरे गांव काम से गए थे। घर में 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। गांव पट्टी कंजानाथ निवासी मुनेंद्र उसके पड़ोसी के साथ घर में घुस आया और पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पुत्री के शोर मचाने पर दोनों भाग निकले।

एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों के तीनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मतगणना निपटने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें