फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदागंज में चोर उड़ा ले गए दो लाख का माल

Sat, 31 Oct 2015 11:10 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात चोर मोहल्ला खुदागंज निवासी सैजाद अली के बंद पड़े मकान में दीवार कूदकर घुस गए और बक्सों का ताला तोड़कर 92 हजार की नगदी, जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोहल्ला खुदागंज निवासी सैजाद अली का पंजाब में कारचोबी का कारखाना है। यहां उनकी पत्नी फरहाना अपनी पुत्री फिजा के साथ घर पर रहती है।

फरहाना ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी बेटी के साथ मोहल्ला कबीर खां निवासी भाई महफूज अली के घर गई थीं। रात किसी समय चोर दीवार कूदकर घर के अंदर घुस गए।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह घर पहुंची और मेन दरवाजे का तोला खोलकर घर में गईं तो देखा कि दोनों कमरों और रसोई का ताला टूटा पड़ा था और उसमें रखा सामान बिखरा था। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों और मोहल्ले में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को दी।
विज्ञापन


गृहस्वामिनी ने बताया कि चोर 92 हजार रुपये की नगदी, एक जोड़ी झुमकी, तीन पायल, दो अंगूठी, सोने का टॉप्स, सिल्वर के बर्तन, बैंक ऑफ बड़ौदा का एक एटीएम सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें