फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 25 Mar 2017 10:08 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की पत्नी से झोपड़ी में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लेबर ठेकेदार व उसके साथी पर लगा है। पीड़िता ने मामले नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले काफी समय से पति व बच्चों संग शाही चौकी क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर वहीं पर झोपड़ी में रहती है। 23 मार्च की रात पति काम पर गए थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे ठेकेदार अपने एक साथी संग झोपड़ी में घुस आया और पीड़िता को पकड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के मजदूरों के जागने पर आरोपी भाग निकले। चौकी पर तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एचएसओ से मिलकर पीड़िता ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी की जा रही है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें