फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मचारी पर मेहनताना हड़पने का आरोप

Sat, 25 Mar 2017 10:08 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बनकर तैयार हो जाने के बाद सिंचाई विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने मजदूरों का मेहनताना देने से इनकार कर दिया। रुपये मांगने पर राजमिस्त्री को मकान में बंद कर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। पीड़ित के एसपी से शिकायत करने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के कैम गांव निवासी दामोदर दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांधी स्टेडियम रोड निवासी सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने उससे मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण कराया था। इसमें 90 रुपये प्रति स्क्वायर फिट के हिसाब से बात तय की गई। 16 दिसंबर 2016 से लगातार काम किया गया। जिसका हिसाब करीब एक लाख 80 हजार रुपये बना। जिसमें से एक लाख रुपये दिए गए। बकाया 80 हजार रुपये को लेकर आरोप है कि सिंचाई विभाग कर्मचारी टालमटोल करता रहा। शनिवार सुबह तकादा करने घर पहुंचने पर आरोपी ने गाली गलौच शुरु कर दी। आरोप है कि मकान में बंद कर दुबारा रुपये मांगने पर मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। इसके अलावा उल्टा पीड़ित पर ही रुपये बकाया निकाल दिए। कोतवाल ख्यालिराम आदित्य ने बताया कि आरोपी को अपना पक्ष रखने के लिए कोतवाली बुलाया गया है। दोनों को आमने -सामने कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें