फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 26 Mar 2017 09:59 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर काम कर रहे पिता को चाय देने जा रही किशोरी को रास्ते में गांव के युवक ने दबोच लिया। पीड़िता के चीख पुकार पर कुछ ही दूरी पर खेत पर काम कर रहे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान ने बताया कि मकान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत पर शनिवार को वह गन्ना छीलने गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री चाय देने के लिए आ रही थी। रास्ते में गांव के ही रवि ने किशोरी को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर कुछ दूरी पर खेत पर काम कर रहे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। यही नहीं पीड़ित पक्ष को फंसाने के लिए आरोपी ने अपने खेत पर लगे कुछ पेड़ छांट दिए और उनको जबरन काटने का आरोप किशोरी के परिवार वालों पर लगाते हुए तहरीर पुलिस को दे दी। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि आरोपी रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। चौकी इंचार्ज पूरनपुर गेट शैनेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें