दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की गई। फिर उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज किया है।
सेहरामऊ उत्तरी गांव केसरपुर कलां निवासी नजमुल हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री परवीन की शादी नौ मई 2015 को कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया निवासी इरफान से की थी। आरोप है कि ससुरालियों ने कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर आठ मई को परवीन की पिटाई की और मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की। एसएसआई माधो सिंह विष्ट ने बताया कि विवाहिता के पति इरफान खां, ससुर असलम खां, सास कुरैश बेगम, देवर रिजवान, इमरान, रिहान, रूकसाना और शाहजहांपुर के काजीपुर निवासी अच्छी बी पत्नी माजिद पर रिपोर्ट दर्ज की है।