थाना गेट के सामने सेंटर से गन्ना भरकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राले में बाइक घुस गई। इससे बाइक सवार टोपी फार्म निवासी जगजीत सिंह घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रॉला छोड़ दिया।
हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े नौ बजे हुआ। गांव कबीरगंज के टोपी फार्म निवासी जगजीत सिंह उर्फ जीतू बाइक से घर जा रहे थे, तभी सामने से नहरोसा क्रय केंद्र से गन्ना लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉला आ गया। बाइक ट्रॉले के अंदर घुस गई। हादसे में जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रॉला मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया लेकिन देर रात उसे छोड़ दिया। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है। एसओ वीके मिश्रा ने बताया कि ट्राला सुपुर्दगी में दिया गया है।