फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कंपनी के  खिलाफ केस दर्ज

Fri, 27 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कारतूसों की चोरी के मामले में शहर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गन हाउस के मालिकों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कंपनी पर अमानत में खयानत करने का आरोप लगाया गया है। डीएम के आदेश पर कार्रवाई कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बता दें कि पुणे की एक फैक्ट्री से शहर के पंजाब गन हाउस के स्वामी गुरचरन सिंह विंद्रा ने दो हजार कारतूस मंगाए थे। दो मई को इसकी खेप गन हाउस स्वामी के पास पहुंची। चेक करने पर उसमें एक गत्ता खुला मिला था और सौ कारतूस भी कम निकले थे। इसके अलावा पूरनपुर की माया गन हाउस के स्वामी राजेंद्र कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ था। 28 फरवरी को गन हाउस के स्वामी ने दो हजार कारतूस की बुकिंग की थी। बारह अप्रैल को कारतूस ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजे गए, लेकिन गिनती करने पर पचास कम निकले। इसकी शिकायत सत्रह मई को गन हाउस स्वामी की ओर से डीएम से की गई, जिस पर मामले की जांच कराई गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर डीएम ने मुकदमे के आदेश दिए। जिस पर कोतवाली पुलिस ने दोनों व्यापारियों की तहरीर पर शहर की संजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी मालगोदाम रोड पर है। अमानत में खयानत करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें