ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, दो की मौत
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
हाईवे पर रफ्तार बाइक सवार दो युवकों के लिए काल बन गई। पीलीभीत से नगर की ओर आ रहे युवकों की बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए है।
बुधवार देर शाम एक बाइक पर सवार 25 से 30 वर्षीय दो युवक पीलीभीत से नगर की ओर आ रहे थे। कस्बे में एक निजी स्कूल के पास पहुंचते ही बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। यह देख चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी ले आए। जहां चिकित्सकों ने मरने की पुष्टि की। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिए गए है। ट्रैक्टर ट्राली खाली है, उसको भी कब्जे में लिया गया है। दोनों युवकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।