फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को धरने पर बैठी रेप पीड़िता

Sat, 12 Sep 2015 11:04 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह पूर्व हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी बरखेड़ा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस पर पीड़िता ने बच्चों के साथ नेहरू पार्क पर धरना दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस के समझाने पर महिला ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने चार माह पूर्व पड़ोसी पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उसने पड़ोसी पर आरोप लगाया कि वह पत्नी की तबियत खराब होने के बहाने उसे अपने घर बुला ले गया और दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है। इसको लेकर वह एसपी, डीएम से लेकर आईजी डीआईजी तक शिकायत कर चुकी है। गिरफ्तारी न होने से आहत महिला शनिवार को बच्चों के साथ पीलीभीत पहुंची और नेहरू पार्क में धरने पर बैठ गई। सूचना मिलने पर पीलीभीत में क्राइम मीटिंग में मौजूद एसओ बरखेड़ा सुरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर महिला धरना समाप्त कर चली गई। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की रही है। दोनों में पहले मारपीट हो चुकी है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज हुई थी इसके बाद महिला की ओर से पड़ोसी पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है वहीं आरोपी पक्ष की ओर से महिला के पति पर कोर्ट के आदेश से दुराचार का मुकदमा दर्ज है। मामला संदिग्ध होने के कारण जांच की जा रही है। जांच में दोषी होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें