फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की पुत्री की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

Fri, 15 Jan 2016 11:11 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माना जा रहा है कि उसी से किशोरी को गोली लगी। प्रधान ने बेटी द्वारा तमंचे से गोली मारकर जान देने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तमंचा कब्जे में लेने के साथ घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


वजीरगंज क्षेत्र में कटरा जगदीशपुर के रहने वाले ग्राम प्रधान वकील खां के मुताबिक एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी मुंबई गई थी। वे दो बेटियों रुबी (14) व खुशबू के साथ घर पर थे। शुक्रवार को वह डुमरियाडीह के पास एक दरगाह में सजदा करने गए थे तभी उनकी बेटी रुबी ने तमंचे से खुद को गोली मार ली।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान घर पहुंचे तो बेटी का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष वजीरगंज मथुरा राय ने बताया कि जिस तमंचे से रुबी ने खुद को गोली मारी वह ग्राम प्रधान के घर से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


 अवैध तमंचा रखना अपराध है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें