फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर की टायर फैक्ट्री में हुए हादसे में पीलीभीत के तीन मजदूर मरे

Thu, 06 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो घुंघचाई/पूरनपुर।
विज्ञापन
dead - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छह दिन पहले गांव से दर्जन भर लोग गए थे मजदूरी करने 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम दुखद खबर मिलते ही तीनों परिवारों में मचा कोहराम
मजदूरी करने के लिए जयपुर गए क्षेत्र के तीन युवकों की फैक्ट्री के भीतर हुए हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव पहुंचने पर तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। जिसके बाद शाम को परिवार वाले जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मटैना कालोनी निवासी देववंती देवी ने बताया कि उनके पति सिंहासन (30), डूडा कालोनी के राजू शर्मा (32) पुत्र मुन्ना शर्मा, सुखदेव (30) पुत्र सुरेश समेत क्षेत्र के दर्जन भर लोग छह दिन पहले जयपुर की एक टायर फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर को जयपुर में फैक्ट्री परिसर में काम करते वक्त एक मशीन फट गई। हादसे में क्षेत्र से मजदूरी करने गए सिंहासन, राजू शर्मा, सुखदेव की मौत हो गई। देर शाम इसकी सूचना फैक्ट्री में काम कर रहे गांव के अन्य मजदूरों से मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। आननफानन में अपनों की सलामती जानने के लिए परिजन जयपुर को रवाना हो गए हैं। तीनों मृतक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। मृतक सिंहासन केे चार बच्चे रितेश (15), प्रीति (13), रणजीत (7) और आकाश (5) हैं। दूसरे मृतक राजू शर्मा के तीन बच्चे सूरज (10), रोशनी (7) और दीपक (3) हैं। उसकी मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी पुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। तीसरे मृतक सुखदेव तीन भाईयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। बेटे की मौत की खबर मिलने पर बुजुर्ग मां दुलारोदेवी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें