फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से नगदी सहित हजारों की चोरी

Sat, 16 Sep 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
विज्ञापन
मोबाइल चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सीओ कार्यालय के समीप चोरों ने दिया घटना को अंजाम 
विज्ञापन

सीओ कार्यालय के समीप लोहे के खोखे में चल रही मोबाइल दुकान का कुंडा तोड़ चोर सोलर प्लेट, बैट्रा, तीस पुराने मोबाइल, हेड फोन और दुकान के अंदर गोलक के ताले तोड़कर उसमें रखे 15 हजार रुपये चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खानकाह निवासी फिरोज खां की मोबाइल की दुकान सीओ कार्यालय के समीप लोहे के खोखे में है। फिरोज ने बताया कि शुक्रवार की शाम को दुकान ठीक से बंद करके घर गया था। शनिवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचने तब चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने खोखे का कुंडा तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने खोखे में से सोलकर प्लेट, बैट्रा, मोबाइल के हेड फोन, चार्जर, चिप, बैट्री, मरम्मत कर रखे गए तीस मोबाइल और दुकान की गोलक के ताले तोड़कर 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। फिरोज ने चोरी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उनसे कुछ हासिल नहीं हो सका। नगर चौकी इंचार्ज को घटना के शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें