फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे लेटकर युवक ने की आत्महत्या

Wed, 10 Jun 2015 11:27 PM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की साली को नवाबगंज छोड़कर वापस लौटते समय गांव गुलडिया जाफर निवासी 32 वर्षीय छेदालाल रेल पटरी पर लेट कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व मृतक ने बोलेरो को चाभी समेत गांव खमरिया पुल के पास खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन


गांव गुलडिया जाफर निवासी खुशहाल सिंह गंगवार ने बताया कि बुधवार की सुबह छोटा भाई  छेदालाल मझले भाई राधेश्याम की साली को बोलेरो से छोड़ने थाना नवाबगंज (बरेली) के गांव विशनपुर गया था। वापस लौटते समय सुबह करीब सात बजे उसने गाड़ी खमरिया पुल के पास एक आश्रम के निकट खड़ी कर दी। इसके बाद रेल पटरी पर लेट गया। इसी बीच गुजरी 15215 डाउन गोकुल एक्सप्रेस से कटकर उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक शव को ट्रेन में लादकर गेट संख्या 210 सी पर लाया और वहीं उतार कर ट्रेन आगे रवाना हो गई। सूचना पर पुलिस और घर वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसकी जेब से 6000 रुपये बरामद किए हैं। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। घरवाले आत्महत्या के कारणों के बाबत कुछ कहने से इंकार कर रहे हैं। गांववालों की माने तो मृतक के एक रिश्ते की युवती के साथ प्रेम संबंध थे। इसको लेकर उसका घर वालों से मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें