फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बरेली के युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2015 11:43 PM IST
अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
करघैना नहर के पास घोड़ा बिदकने से तांगे की चपेट में आकर बाइक सवार नवाबगंज (बरेली) के गांव टाह नगरिया निवासी 32 वर्षीय लईक अहमद घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रेहान खां ने बताया कि बरेली के थाना नवाबगंज के गांव टाहनगरिया निवासी लईक अहमद किसी काम से गांव हर्रायपुर जा रहा था। करघैना नहर के पास घोड़े के अचानक बिदक जाने के कारण तांगा उसकी बाइक से टकरा गया। तांगे का बांस लगने से लईक अहमद घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोग घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तांगा को कब्जे में लेकर थाना जहॉनाबाद के गांव इमामनगर निवासी चालक शमशाद अहमद को हिरासत में लिया है। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार वाले भी सीएचसी पहुंच गए। घटना के बाद से उसके घर में कोहराम मच गया।
जमीन विवाद में हुई फायरिंग, दो गिरफ्तार
अमरिया। गांव फुलइया में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग हुई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रेहान खान ने बताया कि गांव फुलैइया निवासी शिशुपाल का ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा है, जबकि गांव के सुरेश कुमार जमीन खुद की होने का दावा करते हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच एक वाद पीलीभीत की एक अदालत में विचाराधीन है। विवादित जमीन को उत्तराखंड के थाना सितारगंज के गांव लालपुर निवासी मानवेंद्र सिंह को क्रय की है। गुरुवार को जमीन पर कब्जे को लेकर मानवेंद्र सिंह और शिशुपाल पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने मानवेंद्र सिंह और शिशुपाल को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें