फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किशोर से युवक ने किया कुकर्म

Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहला फुसलाकर एक दिव्यांग किशोर को नहर किनारे ले जाकर एक युवक ने हैवानियत दिखाई। किशोर से कुकर्म किया और धमकी देकर भगा दिया। दूसरे दिन किशोर से जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे के एक मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसका 14 वर्षीय छोटा भाई मानसिक  रुप से अस्वस्थ है। सोमवार रात करीब दस बजे मोहल्ले का एक 45 वर्षीय वर्षीय युवक किशोर को बहला फुसलाकर नहर किनारे ले गया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने किशोर से कुकर्म किया। इसकी किसी से शिकायत करने पर मारने की धमकी देकर डरा दिया। रात भर खामोश रहने के बाद दूसरे दिन दिव्यांग किशोर ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। जिसके बाद परिवार वाले थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि एक युवक ने मौखिक तौर पर थाने आकर छोटे भाई को  ले लाकर इधर-उधर घुमाने की बात कही थी। कुकर्म को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया था। जिस पर उससे तहरीर में पूरी बात लिखित में देने को कहा गया। वह थाने से गया और अब तक वापस नहीं आया है। तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें