फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 10 Dec 2015 11:10 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक मजदूर ने बृहस्पतिवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी पत्नी के घर लौटने पर हुई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से दियोरिया निवासी 45 वर्षीय जानकी प्रसाद पिछले करीब 15 वर्षों से सिटी पोस्टआफिस के सामने एक कमरे में किराए पर रहता था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी पत्नी रामश्री घरों में मजदूरी पर साफ सफाई करती है।

रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह दोनों बच्चे नौ वर्षीय विनोद और छह साल की निशी को स्कूल भेजकर रामश्री काम पर चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद वह पति के लिए चाय लेकर घर लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। उसके आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने मोहल्ले वालों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वहां पहुंचे सदर कोतवाली के एसएसआई पीके दुबे ने किसी तरह कमरा खुलवाया। अंदर देखा तो रस्सी के सहारे जानकी प्रसाद का शव लटका हुआ था। रामश्री ने बताया कि उसके तीन पुत्र विपिन, परीक्षित, विनोद एवं एक पुत्री निशी है। विपिन मजदूरी करने गुजरात गया है। जबकि परीक्षित शहर में ही काम करने गया था।

एसएसआई पीके दुबे ने बताया कि सुबह पत्नी के जाने के बाद लोगों ने जानकी को कमरे के गेट पर खड़े देखा था। मगर उसने सुसाइड क्यों किया इसका पता नहीं लग सका। उसके आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विकलांग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला नई बस्ती गौटिया निवासी 26 वर्षीय विकलांग धर्मेंद्र कुमार ने कमरे के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली। मोहल्लेवालों की सूचना पर पुलिस ने शव फंसे से उतार कर कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार के पिता रामचंद्र व मां का काफी पहले निधन हो गया था। वह अपने घर में अकेला रहता था और एक लकड़ी के टाल पर काम करता था। बृहस्पतिवार को शाम के समय घर कर दरवाजा बंद होने पर मोहल्ले वालों ने उसे आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

इसपर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छत के माध्यम से घर में प्रवेश कर दरवाजा खोला। अंदर कमरे में धर्मेन्द्र का शव छत के कुंडे मे रस्सी से लटका हुआ था। फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर मोहल्ले में ही कुछ दूरी पर रह रहे उसके ताऊ गंगाशंकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक के ताऊ गंगा शंकर ने बताया कि कई साल पहले उसका एक पैर दुर्घटना में कट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें