फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई महिला की जान

Tue, 01 Nov 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजागंज के रहने वाले लल्ला बख्श की पत्नी कौसर जहां (37) सोमवार को एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने देवर रफीक के साथ बाइक से शहर आईं थी। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर के लिए निकले। पूरनपुर रोड पर जरा पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही बाइक गड्ढे में चली गई। जिसके बाद ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे जरा चौकी प्रभारी सिद्धराज सिंह ने ट्रक को पकड़ कर कब्जे में ले लिया। घायलों को एंबुलेंस से पूरनपुर सीएचसी भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पुत्र कासिम ने ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की तहरीर पुलिस को दी है। इधर बरखेड़ा थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर पतरासा कुंवरपुर तिराहे पर साइकिल और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ज्योराह कल्यानपुर निवासी प्रेम नरायन (40), उसकी पत्नी किरन, दो बेटियां अंशिका (8), आकृति (6) और साइकिल सवार बीसलपुर के हेतमनगरा निवासी 35 वर्षीय ढाकन लाल घायल हो गए। इसके अलावा पीलीभीत से बीसलपुर की ओर जा रही एक मैजिक टिकरी गांव के पास पलट गई। हादसे में मैजिक सवार सुनगढ़ी क्षेत्र के राजीव कालोनी निवासी 33 वर्षीय जितेंद्र कुमारी पत्नी गोकुल प्रसाद घायल हो गई। दो अन्य सवारियों को गुम चोटें आई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मैजिक कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें