दिवंगत भाई के घर जा रही कोतवाली क्षेत्र के गांव रसयांखानपुर निवासी असीतुल्ला की पत्नी शायरा बानो की बुधवार को बाइक से गिरकर मौत हो गई।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गंझेड़ी निवासी कल्लू खां को मंगलवार की रात हार्ट अटैक हुआ था। जिसके चलते बुधवार को सुबह उनकी मौत हो गई थी।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसयांखानपुर निवासी शमशाद अपने दिवंगत मामा को देखने बुधवार को बाइक से जा रहा था। बाइक पर शमशाद की मां 45 वर्षीया शायरा बानो भी सवार थीं।
रास्ते में गांव सखिया और ढकिया के बीच शायरा बानो चलती बाइक से अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनका शव आते ही घर में कोहराम मच गया।