फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर से हुए विवाद पर महिला ने खाया जहर,

Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भाभी-देवरों में हुए विवाद पर महिला ने देवरों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने तहरीर पर महिला के दोनों देवरों को हिरासत में लेे लिया है, हालांकि बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

घटना मोहल्ला बमनपुरी की है। एक महिला का उसके देवरों से साइकिल को लेकर विवाद हो गया। महिला ने अपने देवरों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला के दोनों आरोपी देवरों को हिरासत में ले लिया है। उधर, घटना से क्षुब्ध महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में महिला के पति ने बताया कि उसके भाईयों ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ नहीं की थी। उसके दोनों भाई राशन कोटे की दुकान से गेहूं लेने जा रहे थे। भाईयों के साइकिल मांगने पर उसकी पत्नी ने साइकिल देने से इनकार कर दिया। इस पर विवाद हुआ है। उधर, महिला की मां और ससुर ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई से इनकार किया। इस पर पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों युवकों को कोतवाली से छोड़ दिया। एसआई घनश्याम बहादुर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई से इनकार करने पर हिरासत में लिए युवकों को छोड़ा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें