फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने रिश्तेदारों पर लगाया देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप

Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
किशोरी ने रिश्तेदारों पर लगाया देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
नौगवां चौराहा पर मिली एक किशोरी ने अपने मौसा-मौसी पर देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। घिनौने कारोबार के लिए बरेली ले जाते वक्त विरोध करने पर रास्ते में नौगवां चौराहा छोड़कर चले जाने की बात कही है। पुलिस ने किशोरी से जानकारी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

मंगलवार रात सुनगढ़ी पुलिस को एक 17 वर्षीय किशोरी मिली। जो खुद को उत्तराखंड के रुद्रपुर के फुलचुंगी की रहने वाली बता रही है। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपने मौसा-मौसी के साथ रह रही थी। मौसी के कोई बच्चा न होने पर उन्होंने उसे पाल पोसकर बढ़ा किया। कक्षा नौ तक पढ़ाई भी कराई। आरोप है कि पिछले पंद्रह दिनों से मौसी उसको देह व्यापार करने पर मजबूर कर रही थी। मना करने पर जबरन दबाव बनाया जा रहा था। मंगलवार को दो अज्ञात महिलाओं के साथ मौसा और मौसी उसको लेकर कार से बरेली ले जा रहे थे। आरोप है कि बरेली में उससे गलत काम कराना चाहते थे। विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने का कहने पर आरोपी मौसा-मौसी उसको कार से नौगवां चौराहा पर नमकीन खरीदने के बहाने कार से उतारकर भाग गए। पीड़िता ने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें