फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज का पर्स चोरी कर भाग रहे युवक को भीड़ ने पकड़ा

Mon, 29 May 2017 11:10 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
पाॉकेटमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले जमकर पीटा, फिर कर दिया पुलिस के हवाले 
जिला अस्पताल में वारदात से मची अफरा-तफरी 

पीलीभीत। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लाइन में खड़े मरीज का पर्स चोरी कर उचक्का भाग निकला। शोर मचाने पर जमा हुई भीड़ ने आरोपी को दौड़ाकर धर दबोचा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के निजामडांडी गांव निवासी महेंद्रपाल पुत्र लाल बिहारी सोमवार सुबह जिला अस्पताल अपनी दवा लेने आए थे। पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े हुए थे कि पीछे खड़े एक उचक्के ने जेब से पर्स चोरी कर लिया और भागने लगा। पीड़ित भी शोर मचाते हुए आरोपी के पीछे दौड़ पड़ा। जिसके बाद पब्लिक की मदद से आरोपी को अस्पताल परिसर में धर दबोचा। लगातार मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ हो रही पर्स चोरी की वारदातों पर गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से पूरे मामले की जानकारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछने पर आरोपी ने अपना नाम रिजवान बताया। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि पर्स चोरी के आरोप में पब्लिक ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। जिसका पर्स चोरी किया, उससे तहरीर मांगी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें