फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग

Sun, 06 Dec 2015 10:50 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हर्रेया में दो पक्षों के बीच बाइक ठीक ढंग से चलाने की बात कहने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव हर्रैया निवासी नत्थूबख्श ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे उनके गांव के सलामतुल्ला अपने घर के दरवाजे पर धूप में बैठे थे। इसी बीच गांव का असीर हसन की बाइक सलामतुल्ला से टकरा गई और वह गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने अजीर हसन को कायदे से बाइक चलाने की हिदायत दी।
करीब आधा घंटे बाद अजीर हसन अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर आया और गाली गलौज करने लगा। इस पर दूसरे पक्ष के भी तमाम लोग जुट गए। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों में जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चलने लगे। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

इससे गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच संघर्ष चलता रहा। आरोप है कि एक दूसरे के पक्ष के लोगों ने घरों में घुसकर भी मारपीट की। हमले में प्रथम पक्ष के नत्थू बख्श, शान मोहम्मद, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद शफी, तस्लीम, सलामतुल्ला, ताजुद्दीन, शफीक व दूसरे पक्ष के बुंदन की पत्नी मुन्नी बेगम, अकबर की पत्नी मकबुल्ला बेगम, निसार अहमद की पत्नी जरीना बेगम, इस्लामुद्दीन की पत्नी हुस्न बानो, बबलू, जलालुद्दीन, नवी हसन, अमीर हसन और कय्यूम घायल हो गए।
 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नत्थू बख्श की तहरीर पर दूसरे पक्ष के हसमत अली, साबिर अली, इस्लामुद्दीन, बुंदन, फैजान अली, असीर अहमद, शकील अहमद, इम्तियाज अली, बली हसन और बल्ले के  खिलाफ बलवे सहित अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि दूसरे पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें