गांव तकिया दीनारपुर में रंजिशन दो पक्षों में हुई मारपीट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को शांती भंग की आशंका में गिरफ्तार कर 40 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। दोनों पक्षों में विवाद को लेकर गांव में दहशत है।
गांव तकिया दीनारपुर में रंजिशन दो पक्षों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। विवाद को लेकर एक पक्ष के रोहित यादव, रजत, मिलाप सिंह, भगवानदास, धर्मेंद्र और दूसरे पक्ष के राजेश यादव, गजेंद्र यादव को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक पक्ष के 25 और दूसरे पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अब दुबारा विवाद होने पर विवाद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।