फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर निकाल लिया सामान

Sat, 28 May 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
breaking house - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में किराएदार ने ऊपरी मंजिल पर रहने वाले दूसरे किराएदार के कमरे का ताला तोड़कर कीमती सामान और जेवरात निकाल लिए। पीड़ित पक्ष ने जब सामान और जेवरात मांगे तो आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला राधा नगर निवासी नाजमा पत्नी लियाकत ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बड़ी बहन यासमीन का मोहल्ला इस्लामाबाद में मकान है। बड़ी बहन का परिवार दिल्ली में रहता है। करीब एक साल पहले भाई आकिल और उसके परिवार को निचली मंजिल में किराए पर रहने के लिए छोड़ दिया।

कुछ दिन बाद उसी मकान के ऊपरी मंजिल पर छोटी बहन आसमा का परिवार रहने लगा। आरोप है कि जब आकिल से मकान खाली करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया।

अफसाना पत्नी आकिल, मुन्ना अफसाना के पिता, जरीना पत्नी मुन्ना, शाहिस्ता पुत्री मुन्ना ने मकान के ऊपर रह रही आसमा के परिवार से गाली-गलौंच और मारपीट की। आसमा अपने कमरे में ताला डालकर नाजमा के घर राधानगर में रहने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दिन बाद पता चला कि आरोपियों ने आसमा के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान व जेवरात निकाल लिए। आरोप है कि आरोपियों ने सामान वापस करने के नाम पर धमकी दी।

थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें