जिठनिया गांव में मेढ़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम जिठनिया गांव निवासी मदनलाल और भगवान दास के बीच काफी समय से मेढ़ का विवाद चल रहा है। मंगलवार देर शाम दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट शुरु हो गई। गाली गलौज के बाद लाी डंडों से मारपीट की गई। जिसमें मदनलाल, लौंगश्री और भगवानदास घायल हो गए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शंात कराया। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मदनलाल की ओर से ठाकुरदास, चरन सिंह, शेर सिंह, भगवान दास और दूसरे पक्ष लौंग श्री की तहरीर पर तेजपाल, रामपाल, लाल सिंह और मदनलाल के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है,