फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

Sun, 11 Oct 2015 07:39 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बिलसंडा क्षेत्र के कस्बा ईंटगांव में रविवार को ट्रक ने एक छात्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई है। इस घटना से छात्र के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव बुधौली निवासी रामपाल वर्मा ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा जितेंद्र कुमार रविवार को कस्बा ईंटगांव में दुकान पर सामान खरीदने आया था। खरीददारी करने के बाद वह साइकिल से गांव लौट रहा था। रास्ते में पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने बिलसंडा की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा होने के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी होने पर घर वाले मौके पर पहुंच गए। जितेंद्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईंटगांव में कक्षा सात का छात्र था। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है। छात्र की मौत से पिता रामपाल, मां चंद्रकली, भाई विवेक, अर्जुन और चारों बहनों का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। जितेंद्र अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। एसडीएम बीपी सिंह और सीओ सुवेग सिंह सिद्धू ने बिलसंडा एसओ राजेश यादव के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें