फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 29 Jan 2016 10:47 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभविप) के कार्यकर्ताओं ने ट्यूशन से निकले विद्या मंदिर के छात्र आबिद की पिटाई के विरोध में ब्लॉक चौराहा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों और अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड के ब्लॉक चौराहा पहुंचे विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र, मोहल्ला लाइनपार निवासी आबिद अली की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक छात्रा ने आबिद को पत्र दिया। इसके बाद फोन किया। आरोप है कि इसे लेकर छात्रा के परिवार वालों ने आबिद की एक दिन पहले उस समय जमकर पिटाई कर दी, जब वह कॉलेज के एक शिक्षक के घर से ट्यूशन पढ़कर निकला था। आबिद का आरोप है कि उसके ऊपर तमंचा रखकर धमकाया। बीच-बचाव करने पर शिक्षक से भी धक्का-मुक्की की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों  में हिमांशु मिश्र, शिवम, सुमित, अनिकेत, राजू, ऋषि गुप्ता, फैजान, जीत, समीर, शिवा,  टिंकू, नितेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें