फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की फरार ऑटो लिफ्टर की गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं

Tue, 26 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
ऑटो लिफ्टर - फोटो : Getty
विज्ञापन
चार दिन में नहीं दी गई एक भी दबिश, सुरागरसी भी ठप 
विज्ञापन

बाइक चोरी के मामले में कलीनगर के दो शातिर हैं फरार 
 ऑटो लिफ्टर गैंग के एक सदस्य को जेल भेजने के बाद पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। दो फरार शातिर बाइक चोरों की धरपकड़ के लिए एक बार भी दबिश नहीं दी गई है, न ही सुरागरसी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

मालूम हो कि 22 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गैंग खुलासा करते हुए नौगवां पकडिय़ा गांव के शाहिद को जेल भेजा था। उसके पास से पुलिस ने चोरी की नौ बाइक समेत 11 दुपहिया वाहन बरामद किए थे। गिरोह के सरगना के तौर पर कलीनगर निवासी आरिफ और नासिर का नाम सामने आया था। आरिफ चोरी की बाइक नेपाल ले जाकर बेचता था। खुलासे के बाद पुलिस ने फरार ऑटो लिफ्टर की गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं ली। सीओ सिटी निर्मल बिष्ट ने बताया कि सुरागरसी की जा रही है। फरार ऑटो लिफ्टर जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें