फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने हमला कर वृद्ध की जान ली

Wed, 17 Feb 2016 11:37 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृताखास में सुबह एक सांड़ ने हमला कर एक वृद्ध की जान ले ली। इस सांड़ का आसपास के कई गांवों में आतंक है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक सांड़ को पकड़वाने का कोई इंतजाम नहीं किया है।   
विज्ञापन

गांव अमृताखास निवासी 71 वर्षीय फूलचंद गंगवार बुधवार सुबह गांव के बाहर शौच करने जा रहे थे। रास्ते में कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फूलचंद की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने जमीन पर लाठियां फटकार कर बमुश्किल सांड़ को खदेड़ा। सूचना मिलने पर फूलचंद के घर वाले भी मौके पर आ गए थे। घर वाले गंभीर रूप से घायल फूलचंद को इलाज के लिए पीलीभीत लाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलने पर हलका दरोगा भारत सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें