फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई बालिका  के साथ रेप की कोशिश

Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- पीड़िता ने पिता के साथ आकर एएसपी को दी तहरीर
थाना बिलसंडा क्षेत्र में बकरी चराने गई एक नौ वर्षीय बालिका को गांव का ही एक युवक गन्ने के खेत में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। पिता ने पीड़ित बालिका के साथ आकर घटना की तहरीर एएसपी को दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 20 अप्रैल को उसकी पुत्री गांव के किनारे स्थित खेतों में बकरी चराने गई थी। खेत पर पहले से बैठा युवक उसकी पुत्री को गन्ने के खेत में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। बालिका के चीखने-चिल्लाने पर खेतों की ओर जा रहे कुछ लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी पुत्री को छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे और बालिका को लेकर घर आए। 21 अप्रैल की सुबह थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को पिता बालिका को लेकर एएसपी विकास कुमार वैद्य से मिला और तहरीर देकर घटना बताई। एएसपी ने बताया कि इस बावत जब उन्होंने एसओ से जानकारी की तो एसओ का कहना है कि बालिका के पिता और आरोपी के बीच जमीन का विवाद है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश बिलसंडा पुलिस को दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें