घर के बाहर खेलते वक्त तीन वर्षीय मासूम की पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के टैंक में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरा अकबरगंज निवासी किसान ओमप्रकाश चार साल से नगर के सरस्वती बिहार मोहल्ले में रह रहे हैं। शनिवार शाम उनका तीन वर्षीय बेटा आर्यन घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। मोहल्ले के बच्चों की सूचना पर घरवालों ने टैंक से उसका शव निकाला। आर्यन ओमप्रकाश का इकलौता बेटा था।