फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Wed, 08 Apr 2015 11:28 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर ग्राम औरिया के पास कार की टक्कर से मंगलवार की देर शाम घायल हुए गांव मडरिया निवासी 25 वर्षीय अरविंद की बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


गांव मंडरिया निवासी 25 वर्षीय अरविंद कुमार मंगलवार को थाना गजरौला के गांव पटपरा स्थिति अपनी ससुराल गया था। वापस लौटते समय उसी दिन देर शाम टनकपुर हाइवे पर गांव औरिया के पास सामने से कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया।

घर वाले उसे बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में अरविंद ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के पिता रामप्रसाद ने बताया कि साल भर पहले अरविंद की शादी हुई थी। अनबन के कारण पत्नी कुछ दिन बाद मायके चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें