फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर क्षेेत्र में आए हाथियों में से एक की मौत

Wed, 14 Sep 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बार्डर क्षेेत्र में आए हाथियों में से एक की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 नेपाल सीमा से सटे गुन्हान क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड घूम रहा है। बुधवार को शारदा और बमनी नदी के बीच के दलदली क्षेत्र में एक हाथी की मौत की सूचना मिली है। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम नाव से शारदा पार घटना स्थल पहुंची। हाथी का शव एक दिन पुराना लग रहा है और उसके मुंह के पास से खून भी बहता मिला है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के तहत नेपाल सीमा से सटे गुन्हान क्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से हाथियों का झुंड देखा जा रहा है। वन विभाग की टीम इनकी निगरानी करने का दावा भी कर रही है, लेकिन बुधवार सुबह शारदा पार क्षेत्र में शारदा और बमनी नदी के मुहाने के बीच दलदली नाले में हाथी का शव पड़े होने की सूचना ने दावों की हवा निकाल दी। सूचना मिलने पर बराही वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह, वन दरोगा दिग्विजय सिंह स्टाफ के साथ गुन्हान क्षेत्र में पहुंचे। नाव की व्यवस्था कर शारदा नदी पारकर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां हाथी दायीं करवट से नाले में पड़ा हुआ मिला और उसके मुंह के पास से हल्का खून भी बहते देखा गया। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। फिलहाल हाथी की मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
आज पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगी स्थिति
गुन्हान क्षेत्र में मिले हाथी के शव का परीक्षण करने के बाद भी वन विभाग उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर सकी। इसके लिए बृहस्पतिवार को पशु चिकित्साधिकारियों से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन पुराना लग रहा शव
दाईं करवट से पड़े हाथी का शव देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी मौत एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही हो गई थी। उसका पिछला बायां पैर और शरीर ऐंठ चुका है। साथ ही हल्की दुर्गंध भी आने लगी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें