फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल

Tue, 22 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर बुझिया मजार शरीफ के पास भूसी लदे ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उलैहतापुर गांव निवासी अमर (22) पुत्र चेतराम की मौत हो गई व उसका छोटा भाई करन गंभीर रुप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के उलैहतापुर गांव के निवासी चेतराम का 22 वर्षीय पुत्र अमर वेटर का काम करता था। सोमवार कोअपने छोटे भाई करन के साथ खटीमा के मेलाघाट गया था। टनकपुर हाइवे पर बुझिया मजार शरीफ के पास सामने से आ रहे भूसी लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां करन की इलाज के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर न्यूरिया मोहम्मद कासिम ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर एक दिन पूर्व टनकपुर हाइवे पर सिविल लाइन चौकी के पास कार की टक्कर से घायल होने वाले उधम सिंह नगर के थाना खटीमा क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी दिलबाग सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें