फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले से बाइक सवार घायल

Thu, 02 Jul 2015 11:32 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत आ रहे कलीनगर निवासी बाइक सवारों पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले से दोनों घायल हो गए। जंगल से किसी तरह दोनों रिछोला वन चौकी पहुंचे। यहां से वनदरोगा ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर डीएफओ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन


माधोटांडा थाना क्षेत्र की चौकी व कसबा कलीनगर निवासी 45 वर्षीय अशोक देवल अपने भतीजे 25 वर्षीय आशीष के साथ दोपहर को बाइक से पीलीभीत आ रहे थे। टाइगर रिजर्व की माला रेंज में रिछोला से करीब तीन किलोमीटर पहले जंगल में एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। इससे दोनों बाइक सहित गिरकर घायल हो गए।

उधर, बाघ सड़क क्रास कर दूसरी ओर कूद गया। दोनों किसी तरह उठाकर बाइक से जंगल से बाहर स्थित रिछौला वन चौकी पहुंचे। यहां से वन दरोगा ऋषिदेव दोनों को सरकारी वाहन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बाघ के हमले में अशोक देवल के पेट और बाएं हाथ पर घाव बने हैं जबकि बाइक पर पीछे बैठक उनके भतीजे आशीष के पैर में पंजा लगने से घाव हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

डीएफओ एसडीओ ने जाना हाल
बाघ के हमले दो लोगों के घायल होने की सूचना पर टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन

00
बाघ ने हमला नहीं किया है। सड़क क्रास करते समय अचानक बाघ बाइक से टकरा गया। इस दौरान पंजें लगने से दोनों घायल हुए प्रतीत हो रहे हैं।
- कैलाश प्रकाश, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें