फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त भोजन से पिता पुत्र की मौत, बेटी गंभीर

Thu, 02 Jul 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में पिता और पुत्र की विषाक्त भोजन खाने से मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने फॉरेसिंक और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकी हुई दाल, चावल और रोटी के नमूने लिए। किराने की जिस दुकान से दाल, चावल खरीदा गया था, वहां से भी नमूने लेकर उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीजगंज के 50 वर्षीय रामरतन के चार बेटे और दो बेटियां हैं। बुधवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे रामरतन का बड़ा बेटा अमित अजीजगंज स्थित गौरव जनरल स्टोर से मटर की दाल और चावल लेकर आया था। रामरतन की पत्नी मुन्नी देवी ने दाल, चावल बनाए और रोटी घर पर रखे आटे की सेंकी। चूंकि रामरतन और उनके दूसरे नंबर के बेटे रोहित को खाना खाकर काम पर जाना था सो मुन्नी ने पहले उन्हें खाना लगा दिया। बेटी छाया भी इन लोगों के साथ ने खाना खाने बैठ गई।
खाना खाने के कुछ क्षण बाद ही रोहित पेट में दर्द की बात कहते हुए तड़पने लगा। घर वाले तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां 02:55 बजे उसने दम तोड़ दिया। उधर, रामरतन और छाया की भी हालत बिगड़ने लगी। घरवालों ने रामरतन को तीन बजे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बीस मिनट बाद ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। छाया को शाम 04:30 बजे अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक छाया की हालत भी गंभीर है। विषाक्त भोजन से दो लोगों की मौत होने की खबर मिलने पर एसडीएम (सदर), एएसपी सिटी, सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिंक और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम से खाने और राशन के नमूने भरवाए गए। किराना की दुकान को सील कर दिया गया। घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं। पति और जवान बेटे की मौत से मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें