फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिछा की शवीना के बैग से उड़ाया सोने का हार

Mon, 05 Oct 2015 10:47 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा की शादी में आई रिछा के मोहल्ला कुरैशियान निवासी सलीम की पत्नी शवीना के बैग से दो तोला सोने का हार उड़ा दिया गया। शक के आधार पर शेरपुरकलां निवासी टैंपो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

शवीना ने बताया कि उसका मायका शेरपुरकलां में है। रविवार को रिछा से चाचा कामिल की शादी में शामिल होने को शेरपुरकलां आई थी। पूरनपुर रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद टैंपो में  सवार हुई। टैंपो चालक और उसके साथी ने उसे बैग टैंपो की छत पर रखने को कहा। इस पर उसने बैग टैंपो की छत पर रखने से इनकार कर दिया।
शवीना का आरोप है कि चालक और उसके साथी ने जबरिया उसके बैग को टैंपो की छत पर रख दिया। टैंपो चालक का साथी टैंपो पर पीछे लटकर शेरपुर तक गया। आरोप है कि इस दौरान टैंपो चालक के साथी ने बैग से उसका दो तोला बजन का सोने का हार उड़ा दिया। इसकी जानकारी उसे चाचा के घर पहुंचने पर हुई। तब उसने अपने रिश्तेदारों के साथ टैंपो चालक और उसके साथी की तलाश की। टैंपो चालक ने हार अपने साथी के पास होने की जानकारी दी। हार वापस न देने पर टैंपो चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें