फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने भगाया, एसपी ने कहा दर्ज हो रिपोर्ट

Mon, 05 Oct 2015 10:43 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने कारनमों से आए दिन चर्चा में रहने वाली थाना जहॉनाबाद पुलिस ने एक और कारनामा कर डाला। दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराने गई पीड़िता की तहरीर लेकर फाड़ दी और आरोपी के खिलाफ मारपीट मामले की एनसीआर दर्ज कर ली गई। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसओ को दुराचार की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तहरीर फाड़कर एनसीआर दर्ज किए जाने के मामले की जांच सीओ जहॉनाबाद को सौंपी है।
विज्ञापन

थाना जहॉनाबाद क्षेत्र की एक विवाहिता अपने पति के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। एसपी को तहरीर देकर बताया कि पहली अक्तूबर को उसका पति गांव कनाकोर में लगे मेले में गया था। वह अपने मासूम बच्चे के साथ घर पर थी। रात करीब 10.30 बजे आरोपी हरपाल उसके घर में घुस आया और तमंचे के बल पर दुराचार किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दुराचार के बाद आरोपी भाग निकला।
मेला देखकर पति जब देर रात घर पहुंचे तो उसने पूरी घटना बताई। अगले दिन वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुराचार होने की तहरीर दी। महिला का आरोप है कि वहां बैठे दरोगा का पारा तहरीर देखते ही चढ़ गया। गुस्साए दरोगा ने तहरीर फाड़कर फेंक दी और दूसरी तहरीर लिखवाकर आरोपी हरपाल के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट की नकल भी उसे नहीं दी गई। तीन दिन बाद उसे पता लगा कि पुलिस ने दुराचार की जगह मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसपी जवाहर इस मामले को लेकर काफी गंभीर दिखे। उन्होंने बताया कि एसओ को रेप की रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा तहरीर फाडने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने के मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।   
छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के दिए निर्देश
पीलीभीत। शहर की एक 16 वर्षीय किशोरी अपने परिवार वालों के साथ एसपी से मिली। उसने एसपी को बताया कि मोहल्ले के दो युवक उसे छेड़ते हैं। अश्लील फब्तियां कसते हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पहली अक्तूबर को भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। एसपी जवाहर ने बताया कि सदर कोतवाल को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें