फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता बचाने के चक्कर में टेंपो पलटा, 14 घायल

Fri, 18 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  जहानाबाद (पीलीभीत)।
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-सितारगंज नेशनल हाईवे पर सरदार नगर के पास हुआ हादसा  
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कराया सीएचसी में भर्ती
सितारगंज नेशनल हाईवे पर सरदारनगर के पास सवारियों से भरा टेंपो कुत्ता बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत 14 सवारियां घायल हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया है।  
विज्ञापन

जहानाबाद के गौनेरीबदी गांव निवासी नसीम टेंपो चलाता है। बृहस्पवितार सुबह गांव की दर्जन भर महिलाओं को टेंपो से भौनी गांव छोड़ने जा रहा था। सितारगंज नेशनल हाईवे पर सरदार नगर के पास पहुंचते ही टेंपो के सामने अचानक कुत्ता आ गया, जिसको बचाने का प्रयास करने पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक के अलावा गौनेरीबदी निवासी रुकसाना बेगम (40), सहरीना (50), सईदन बेगम (60), नन्हीं बेगम (50), मुन्नी बेगम (35), यासमीन (30), परवीन (32), फातिमा बेगम (30), नफीसा (50), परवीन (37), अर्श (5), शाहीन (50), कुरैशां  बेगम (40) घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया। हादसे के चलते मौके पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें