फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर शिक्षक ने किया धारदार हथियार से हमला

Fri, 21 Sep 2018 12:15 AM IST
pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव रोहनिया के महारानी अवंतीबाई जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक पर स्कूल का ही एक शिक्षक धारदार हथियार से हमला कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाध्यापक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव खनंका के रहने वाले प्रधानाध्यापक राकेश कुमार कश्यप ने बताया कि इसी स्कूल के सहायक अध्यापक तेजराम की किसी ने विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत कर रखी थी कि उनके कुछ शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी हैं। तेजराम को यह गलतफहमी हो गई थी कि शिकायत उन्होंने की है। गुरुवार सुबह 7:40 बजे वह स्कूल में अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी तेजराम ने उनके पास आकर कहा कि वह उनकी उच्चाधिकारियों से शिकायतें क्यों करवा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की लेकिन तेजराम नहीं माने और उन पर अपनी शिकायतें कराने का आरोप लगाते रहे। विवाद बढ़ने पर तेजराम ने प्रधानाध्यापक से गालीगलौज शुरू कर दिया। आरोप है राकेश कश्यप को लात घूंसों से पीटने के बाद पीछे से किसी धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर दूसरे कमरों में मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने मौके पर आकर उन्हें बचाया। तभी तेजराम अपनी बाइक से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें