फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे को सबक सिखा भीड़ ने पुलिस को सौंपा

Sat, 25 Mar 2017 10:08 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी देर नजर अंदाज करने के बाद भी शोहदे के न मानने पर कोचिंग से लौट रही छात्रा ने उसका विरोध शुरु कर दिया। भीड़ के बीच पहुंचते ही छात्रा ने शोहदे को पकड़कर सबक सिखाना शुुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास खड़े लोग भी पहुंच गए और शोहदे की जमकर क्लास लगाई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा शनिवार सुबह कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। कोचिंग से निकलते ही शोहदे ने छात्रा का पीछा कर फब्तियां कसना शुुरू कर दीं। पहले को काफी देर तक छात्रा इसको नजर अंदाज करती रही लेकिन आरोपी के न मानने पर उसने अग्रवाल सभा भवन के पास पहुंचते ही भीड़ देख शोहदे को सबक सिखाने का मन बना लिया। आरोपी के फब्ती कसते ही छात्रा ने उसको पकड़ लिया और फटकार लगानी शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास दुकानों पर खड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा से पूरे मामले की जानकारी की। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल ख्यालीराम आदित्य ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए युवक ने अपना नाम ग्यासपुर (बीसलपुर) निवासी इमरान बताया है। वह शहर में अपने मामा के घर मोहल्ला भूरे खां में आया हुआ था। छात्रा व उसके परिवार वालों के कार्रवाई से इनकार करने पर आरोपी का शंातिभंग में चालान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें