फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंडोला के ईदगिर्द अभी भी घूम रहा बाघ

Fri, 21 Jul 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
tiger
विज्ञापन
कैमरों नहीं हुई कैद और बढ़ेंगे कैमरे
विज्ञापन

वनकटी रोड पर बाघ की चहलकदमी चौथे दिन भी जारी है। ईंट भट्ठे के निकट खेतों मे बाघ के पदचिह्न मिले हैं लेकिन लगाए गए कैमरों में उसकी फोटो नहीं आई। इस पर डीएफओ ने कैमरों की संख्या चार से बढ़ाकर 10 किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में वनटकी क्षेत्र से सटे गांव मे करीब एक सप्ताह से बाघ की चहल कदमी देखी जा रही है। पहले मेवातपुर और टाह के मध्य गन्ने के खेतों में बाघ देखा गया था जो मंगलवार से शहर से कुछ दूर स्थित टंडोला गांव तक पहुंच गया। बाघ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने उसकी निगरानी के लिए कैमरे लगाए थे लेकिन शुक्रवार तक सुबह तक किसी भी कैमरे में उसकी फोटो नहीं आई जबकि बाघ के पुष्प इंस्टीट्यूट क आगे स्थित ईंट भट्ठे और टंडोला के मध्य स्थित खेतों में देखे गए हैं। एक स्थान पर कैमरे के पीछे से होकर बाघ के जाने के निशान मिले हैं। वन विभाग की टीम सुबह पदचिह्न ट्रेस किए। इस दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद डीएफओ आदर्श कुमार ने कैमरों की संख्या चार से बढ़ाकर 10 करने के निर्देश दिए हैं। इस पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम ने कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें